जररूत मंदों के बीच इस पुलिस वाले नें बांटी दीपावली की खुशियाँ

0
106

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दिवाली पर लोगोंनें अलग-अलग तरीके से मनाया है। वहीं जिले के यातायात प्रभारी के सामने त्योहार पर ट्राफिक व्यवस्था को संभालने की अहम जिम्मेदारी है। काम के दबाव के बीच यातायात प्रभारी ने भी दिवाली को अनूठे तरीके से सेलिब्रेट किया| अलग-अलग जगहों पर जाकर उन्होंने जरूरतमंदों के बीच जाकर दिवाली की खुशियों को बांटा।
जिले की यातायात व्यवस्था रजनेश यादव के हाथ में है| दीपावली आदि त्योहारों के बीच सड़क पर ट्राफिक (वाहन) अधिक हैं| जिससे जरा देर में ही जाम की स्थिति बन जाती है| काम का दबाब भी जादा है| लिहाजा इसके बाद भी यातायात प्रभारी अपनी टीम के पुलिस कर्मियों अजीत सिंह आदि के साथ भाऊपुर ईंट भट्टा पर पंहुचे और वहां मौजूद लगभग तीन दर्जन परिवारों को मिष्ठान का वितरण किया| जिससे भट्टा कार्य करनें वाले मजदूरों आदि चेहरे खिल गये| इसके बाद उन्होंने नरायनपुर वृद्धाश्रम पंहुच वृद्धजनों के साथ खुशियों को साझा किया |

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]