जरदोजी व्यापारी को गोलियों से भूना

0
133

Murderफर्रुखाबाद: जरदोजी कारीगर नदीम की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव आज सुबह गांव के नजदीक बाग में मिलने से सनसनी फैल गई। नदीम शहर कोतवाली के ग्राम अमेठी जदीद निवासी अनीस का 32 वर्षीय पुत्र था। उसका शव गांव के नजदीक श्याम कोल्ड स्टोरेज वालों के यूकेलिप्टिस के बाग में पड़ा देखा गया। नदीम की दो गोली मारकर हत्या की गई, दोनों गोलियों के निशान सीने के पास देखे गये।फिलहाल हत्या की रंजीश के कारण का पता नहीं चल सका। बताया गया कि नदीम सायं छह बजे घर से निकला था। देर रात घर न पहुंचने पर उसे गांव के अलावा अन्य सभी ठिकानों व रिश्तेदारियों में तलाश किया गया। आज सुबह करीब 10 बजे नदीम का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। देखने वालों की भीड़ एकत्र हो गई। सीओ सिटी वाई पी सिंह, इंस्पेक्टर फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ एसओ मऊदरवाजा एवं कई पुलिस चौकी इंचार्ज, प्रधान मुफीद आदि लोग मौके पर पहुंचे।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″] [bannergarden id=”17″]

[adrotate banner="2"]