जरदोजी व्यवसायी के घर से हजारों के जेबर व नगदी चोरी

0
132

फर्रुखाबादः शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिर्राबाग निवासी पंकज गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता के घर बीती रात चोरों ने हजारों रुपये के नगदी व जेबरात चोरी कर लिये।

[adrotate banner="3"]

पंकज गुप्ता ने बताया कि वह सधवाड़े में कारचोब का काम करता है। घर पर उसकी पत्नी जीनू गुप्ता, 8 वर्षीय पुत्र आयुष गुप्ता व 12 वर्षीय पुत्री दिव्या रहती है। बीती रात ओपी लान में उसके साढ़ू रामप्रकाश गुप्ता के पुत्र दुर्गेश की शादी थी।
पंकज गुप्ता ने बताया कि शादी में सभी लोग घर पर ताला डालकर तकरीबन साढ़े 10 बजे चले गये। रात तकरीबन डेढ़ बजे जब वापस आये तो मैन गेट खुला पड़ा था और अंदर भी गेट का ताला टूटा था। सामान इधर उधर पड़ा देख चोरी की आशंका हुई।

उन्होंने बताया कि चोरों ने पहले मैन गेट का ताला तोड़ा, बाद में अंदर कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी में रखे 10 हजार रुपये व सोने के गहने चोरी कर लिये। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंचे कोतवाल कालूराम दोहरे ने घटना की जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="2"]