जरदोजी कारीगर बोले: आठ घंटे के तीन सौ व दस घंटे के चार सौ चाहिए

0
176

DRDOJI KARIGARफर्रुखाबाद: जनपद में वर्षो से अपनी मेहनत व लगन से जरदोजी कारखानों के मालिको को लखपति बनाने वाले मजदूरों को जब इस बात का पता चला कि उनका शोषण हो रहा है तो कारीगरों ने हडताल कर दी| चार दिन से चल रही हड़ताल आज सडको पर उतर आयी| कारीगरों ने नारेवाजी कर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन भी तहसीलदार को सौप दिया|वही शहर के जरदोजी कारखानों को भी कारीगरों ने बंद करा दिया|

[adrotate banner="3"]

चार दिनों से चल रही हड़ताल में मंगलवार को कारीगरों ने दिहाड़ी बढाये जाने को लेकर चौक पर पहले जमकर नारेवाजी कीऔर जाम लगा दिया पुलिस के समझाने के बाद नारेवाजी करता हुआ मजदूरों का जत्था तहसील सदर पंहुचा और तहसीलदार राजेन्द्र चौधरी को जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौपा|
मजदूरों ने मांग की है की उन्हें वर्तमान में आठ घंटे के 125 रूपये व दस घंटे के 250 रूपये मिल रहे है| उन्होंने जरदोजी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन रहमानी पर शोषण करने का आरोप लगाया|
मजदूरो के नामित अध्यक्ष हैदर रहमानी ने कहा है की अब उन्हें आठ घंटे के तीन सौ व दस घंटे के चार सौ रुपये मिलने चाहिए|

[adrotate banner="2"]