जयपुर जा रही दो स्लीपर बसें पुलिस ने की सीज

0
190

फर्रुखाबाद: डग्गामार दो स्लीपर बसों को पुलिस ने जयपुर जाने से पूर्व ही अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया | दोनों को पुलिस लाइन भेज दिया गया |
यातायात प्रभारी देवेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक संजीव राठौर ने चलाये जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट के निकट जयपुर जा रही रिंकू बस सर्विस की दो स्लीपर बसों को पकड़कर सीज कर दिया| पुलिस से गाड़ी सीज करने के दौरान नोकझोंक भी हुई| लेकिन पुलिस ने बसों को सीज कर पुलिस लाइन भेज दिया|
राजेपुर: खान निरीक्षक ने बालू भरे दो ट्रेक्टर पकड़े
एसडीएम अमृतपुर रमेश यादव के निर्देश पर खान निरीक्षक ने तीस राम की मडैया से बालू भरे दो ट्रेक्टर सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिये| जिससे बालू माफियाओं में हडकंप है |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]