जयंती पर सपा संस्थापक को किया याद

0
100

फर्रूखाबाद:(नगर संवाददाता) समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की जयंती आज मनायी गयी| 22 नवंबर 1939 को सैफई में उनका जन्म हुआ था। बीते साल उनका निधन इसी साल 10 अक्टूबर 2022 को लंबी बीमारी के बाद हुआ था। सपा नें संस्थापक के 85वें जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया|
शहर के बजरिया स्थित महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के आवास पर मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राघव दत्त मिश्र ने कहा बॉर्डर पर शहीद हुए सैनिकों के शव किसी भी सैनिक के घर या गांव नहीं आ पाते थे यह नेताजी की देन है की शहीदों का शव आज उनके घरों पर ससम्मान लाया जाता है| महानगर अध्यक्ष ने बैठक में आये सभी को नेताजी के सिद्धांतों पर चलनें की शपथ दिलायी| 2024 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को व समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे| संचालन शारिक अली नें किया| अमन भारद्वाज, आदित्य मिश्रा, खुर्शीद अहमद, रजत क्रांतिकारी आदि ने अपने विचार रखें| कुलदीप भारद्वाज, डॉ. शिवम अवस्थी, अमित यादव( प्रदेश सचिव), अंकित चतुर्वेदी, सत्यम अवस्थी, गोपाल दुबे, आशुतोष जाटव, बंटी अली आदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]