फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर 11 लोगों ने जमीन मालिक की पिटाई कर दी। उसके हाथ से बैनामा की काफी और गले से सोने की चेन लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।
आवास विकास कालोनी निवासी शरद श्रीवास्तव ने टिंकू फौजी, दुर्गा कालोनी निवासी प्रदीप सिंह, नेकपुर निवासी सिल्ली व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमर दर्ज कराया है। इसमें कहा कि उसकी नेकपुर कलां में जमीन पड़ी है। आरोपी उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर वह बैनामा की काफी देकर मौके पर गया और जमीन पर कब्जा करने का विरोध किया। इससे नाराज होकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर साथ में आए अफसर खां ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। हाथ से बैनामाक की कापी छीन ली और गले में पहने सोने की चेन भी लूट ली।
जमीन पर कब्जा करने के विरोध पर पीटा, चेन लूटी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



