जमीन के विवाद में दो को मारपीट कर घायल किया

0
105

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम भड़ौसा निवासी नईम पुत्र तसद्दुक व नसीम पुत्र जमालुद्दीन को जमीन के विवाद को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

भड़ौसा निवासी नईम व नसीम फतेहगढ़ तारीख करने के लिए मंगलवार को जा रहे थे तभी ग्राम सिंगुरापुर के निकट आफाक पुत्र अनवार, तस्लीम पुत्र वाकर, हशनूर पुत्र जमीर ने अपनी मोटरसाइकिल पीछे से लाकर बाइक के आगे लगा दी और मारपीट करने लगे। मारपीट का विरोध करने पर जान से मारने की नियत से नाजायज असलाहें से फायर कर दिया। चीख पुकार करने पर सिंगुरापुर के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने ललकार कर भगा दिया। पीड़ित का कहना है कि विरोधियों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने नईम की तहरीर पर मारपीट व जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]