जन सम्पर्क कार्नर- न काहू से दोस्ती न काहू से बैर

0
107

फर्रुखाबाद: विधान सभा चुनाव में चल रहे चुनाव प्रचार को देखते हुए आज विधानसभा सदर सीट से प्रत्याशी मोहन अग्रवाल ने आज कई जगह जनसंपर्क किया| जहाँ लोगों ने मोहन को आशीर्वाद प्रदान कर जीत का भरोसा दिया|

[adrotate banner="3"]

जनक्रांति पार्टी के युवा प्रत्याशी मोहन अग्रवाल आज धर्मपुर कटरी क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के बाद भूरावाली गली में राजू गुप्ता के आवास पर पहुंचे| जहाँ बुजुर्गो ने मोहन को आशीर्वाद प्रदान कर वैश समाज के उनके साथ होने का भरोसा दिलाया तत्पश्चात मोहन अग्रवाल गणेश प्रसाद स्ट्रीट में लक्ष्मी कान्त के गुप्ता के आवास पर पहुंच्र जहाँ समर्थको ने मोहन का जमकर स्वागत व समर्थन किया|

मोहन का सम्मोहन सपा नेता विनय भरद्वाज साईकिल से उतर मोहन के साथ

जनक्रांति पार्टी में शामिल हुए पूर्व सपा नेता विनय भरद्वाज ने सपा में उत्पीडन व गलत नीतिओ के कारण सपा की सदस्यता छोड़ मोहन से साथ हो लिए| विनय भरद्वाज ने मोहन अग्रवाल के साथ चुनावी घमासान में कंधे से कन्धा मिलाकर चलने की बात कही|

[adrotate banner="2"]