फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर में आयोजित किये गये होली मिलन समारोह में पंहुचे भाजपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी नें अपना आक्रोश सजातीय जनप्रतिनिधियों पर व्यक्त किया| उन्होंने कहा की हमारे समाज के जनप्रतिनिधियों को समाज की कोई चिंता नही है |
शहर के कादरी गेट पर आयोजित किये गये होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे पंहुचे बीजेपी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक व पूर्व व्लाक प्रमुख भास्कर दत्त द्विवेदी नें कहा कि बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि कुर्सी पर बैठे समाज के जनप्रतिनिधि को अपने समाज की चिंता करनी चाहिए| यदि जनप्रतिनिधि समाज के साथ नही खड़े होंगे तो फिर समाज भी उनके साथ खड़ा नही होगा| उन्होंने साफ किया कि हमारे परिवार में ही समाज के जनप्रतिनिधि है, लेकिन जो दर्द है की यदि हम समाज के साथ नही खड़े तो समाज हमारे साथ नही खड़ा होगा| उन्होंने कहा कि उनके ताऊ जी, ताई जी व हमारे पिता जी राजनीति में रहे लेकिन उन्होंने समाज की चिंता की| बड़ा चिंता का विषय है तमाम जनप्रतिनिधि है, तमान जनप्रतिनिधि है वह अपने समाज के व्यक्ति की एक आबाज पर उसके साथ खड़े होते हैं लेकिन हमारे समाज के जनप्रतिनिधियों को भी यह सोचना चाहिए कि वह भी समाज के लिए खड़े हों|



