फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विकास भवन परिसर में मंगलवार को जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादन, जैविक खेती और पशुपालन से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर किसानों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा मौजूद रहे। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप-पशु चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र कुमार वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. अरविंद कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यालय से जूम के माध्यम से हुए सीधा प्रसारण के साथ हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना, मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना और नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को अनुमति पत्र वितरित किए गए। साथ ही विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने पशुपालन और आधुनिक कृषि पद्धतियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।उप-पशु चिकित्साधिकारी ने किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम करते हुए जैविक खेती को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और उत्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।मुख्य अतिथि फतेहचंद्र वर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों और पशुपालकों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने किसानों से इन योजनाओं से जुड़कर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। सृजनी महिला मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के क्लस्टर प्रबंधक आदित्य पाण्डेय ने महिला किसानों को एएमसीयू प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर ज्ञान डेयरी के सहायक प्रबंधक आर.आर. यादव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी युवा साहित्यकार वैभव सोमवंशी ने निभाई, जबकि वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक एवं योजना के नोडल अधिकारी नंदलाल वर्मा ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव में किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



