जनपद में 22 हजार में बेंची जाती थी मध्य-प्रदेश की पिस्टल

0
145

sppitalफर्रुखाबाद: पुलिस ने मध्य-प्रदेश और फिरोजाबाद से लाकर देशी पिस्टलो की खेप जनपद में लायी गयी थी| जिसे पुलिस ने रंगे हाथो पकड़ कर सात पिस्टलो सहित चार आरोपियों को दबोच लिया है|

[adrotate banner="3"]

एसपी राजेश कृष्णा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम याकूतगंज के निकट सुधीर कुमार कटियार के बाग़ में चार संदिग्ध लोग खड़े है| जिस पर स्वाट टीम प्रभारी महेन्द्र त्रिपाठी ने कोतवाल फतेहगढ़ के साथ घेराबंदी करके चार को दबोच लिया| जिसमे मुकीम पुत्र मुजीबुर्ररहमान निवासी डाक बंगला प्रेम नगर रसूलापुर फिरोजाबाद, शोएब पुत्र शमीम निवासी नबाब दिलावर जंग फर्रुखाबाद, मुमताज पुत्र मुश्ताक निवासी गधी अब्दुल जमील फर्रुखाबाद, अजीम खां पुत्र मकसूद उर्फ़ नन्हे खां दीवान मुबारिक को गिरफ्तार कर लिया | उनके पास से पुलिस को 7 देशी पिस्टल 4 कारतूस, 2 खोखा बरामद किये|

एसपी ने बताया आरोपी फिरोजाबाद से 18 हजार रुपये में देशी पिस्टल लाकर जनपद में 22 हजार रुपये में बेंचने की तैयारी में थे| तभी पुलिस ने उन्हे धर दबोचा|

[adrotate banner="2"]