जनपद में टिकट किसी को मिले, मोदी के चेहरे को देखकर करेंगे मतदान

0
114

FARRUKHABAD : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की नेकपुर स्थित विक्की ठाकुर के आवास पर एक बैठक बुलायी गयी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनपद में लोकसभा के लिए भाजपा से टिकट किसी को भी मिले, वह सिर्फ मोदी का चेहरा देखकर ही मतदान करेंगे।

[adrotate banner="3"]

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजयुमो नगर अध्यक्ष शिवांग ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में युवा मोर्चा से जुड़ने का आह्वान किया। जिला महामंत्री इंजीनियर शशांक शेखर मिश्र ने कहा कि जिले में भारतीय जनता पार्टी से टिकट किसी को भी मिले हम सभी को मोदी जी के चेहरे को देखते हुए भाजपा को वोट डालकर केन्द्र में सत्ता लाना होगा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

जिला उपाध्यक्ष आदित्य मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली के मामले में जिले के साथ भेदभाव कर रही है हम इसके विरुद्व आवाज उठायेंगे। बैठक का संचालन प्रदीप दुबे ने किया। इस दौरान विशाल राठौर, उमेश राठौर, अमित अवस्थी, रविकांत, यश यादव, सौरभ यादव, प्रवीन, मेजर, संदीप, रिषभ, सत्यम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]