जनपद को मिला चौथा बीडीओ

0
103

FARRUKHABAD : जनपद में सात विकास खण्ड क्षेत्र होने के बावजूद भी मात्र तीन बीडीओ के सहारे विकास कार्यों को धक्का लगाया जा रहा था। जिसमें गति लाने के लिए जनपद में एक और बीडीओ ने अपनी आमद करा दी है, जिनके बुधवार को चार्ज ग्रहण करने की संभावना है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

विदित हो कि जनपद में मात्र बढ़पुर, कायमगंज व मोहम्मदाबाद में ही विकासखण्ड अधिकारियों की तैनाती की गयी थी। बाकी चार ब्लाकों को इन्हीं के सहारे चलाया जा रहा था। जिससे तमाम विकास कार्यों में भी बाधा आ रही थी। शाहजहांपुर की ज्वांइट बीडीओ विमला देवी का स्थानांतरण फर्रुखाबाद कर दिया गया। जिनके बुधवार को जनपद आकर चार्ज ग्रहण करने की सूचना प्राप्त हुई है। जिससे अब जनपद में चार बीडीओ तैनात हो जायेंगे।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]