जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाने के लिए लोकवाणी व्यवस्था होगी बहाल

0
130

pawan kumar dm farrukhabadफर्रुखाबाद: नवागंतुक जिलाधिकारी पवन कुमार ने मंगलवार को जनपद में चार्ज ग्रहण करने के साथ ही पत्रकारों को बताया कि जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाने के लिए लोकवाणी व्यवस्था को बहाल किया जायेगा। जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जायेगी।

[adrotate banner="3"]

2008 बैच के आईएएस जिलाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि उनका तबादला चन्दौली से यहां के लिए किया गया है। इससे पहले वह बदायूं, गोरखपुर, गोण्डा जनपदों में भी जिलाधिकारी रह चुके हैं। इस दौरान वह सिंगापुर ट्रेनिंग भी कर चुके हैं।

नवागंतुक जिलाधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें समाचार पत्रों से ज्ञात हुआ है कि जनपद का विकास कार्यों में प्रदेश में 17वां स्थान है। जिससे विकास कार्यों में तेजी लायी जायेगी। जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने से बचाने के लिए जनपद की लोकवाणी/जनसुविधा केन्द्रों की व्यवस्था सुदृढ़ की जायेगी। जिससे जनता के कार्यों को त्वरित गति से किया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं को सुनने के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में मौजूद रहेंगे।

[bannergarden id=”8″]

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में शिथिलता किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जायेगी। जनता की समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रामनगरिया मेले का भी वह अगले दिन निरीक्षण करेंगे व आवश्यक दिशा निर्देश दिये जायेंगे।

विकास कार्यों में तेजी लायें अधिकारी : डीएम

नवागंतुक जिलाधिकारी पवन कुमार ने मंगलवार को पहले ही दिन अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में मीटिंग की। मीटिंग के दौरान उन्होंने अधिकारियों के पेंच कसते हुए कहा कि विकास कार्यों में शिथिलता बर्दास्त नहीं की जायेगी। अधिकारी विकास कार्यों में तेजी लायें। जनता की समस्यायें सुनें व उनका समय से निस्तारण करें। यदि कोई समस्या आ रही है तो उन्हें इससे अवगत करायें। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय भी किया।

[adrotate banner="2"]