जनता की सेवा का लिया संकल्प: अवधेश पाल

0
293

Awdhesh-Palफर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद वार्ड प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार रीमा पाल के पति अवधेश पाल ने apne प्रधानी के विकास कार्यो की दम पर चुनावी मैदान में है| उनका कहना है कि जनता की सवसे बड़ी परेशानी पानी है| जिसके लिए वे आज भी जनता की सेवा मे तत्पर बने रहते है| उनके मुताबिक वार्ड एक मे ऐसा कोई प्रत्याशी नही दिख रहा है जो जनता के लिए रात दिन खड़ा रहे| उनके मुताबिक उन्हें पट्टी खुर्द, मुद्गाव, नगला समी, गैसिंगपुर,नगला ववुरी,आदि गाँवो मे रीमा यादव को भरी समर्थन मिल रहा है|

[adrotate banner="3"]

शनिवार को जब प्रत्याशी पति से कुछ सवाल किए गए तो उन्होंने वेबाकी से जवाव दिए-
सवाल =आप ने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान मे क्यों उतरा इसका राज क्या है|
जवाव =मैने इस क्षेत्र के लिए प्रधानी आने से पहले करीब दो साल से जनता की परेशानियों का हल करवाता रहा हू|
सवाल =आप ने इस क्षेत्र की जनता के लिए क्या क्या किया जिससे जनता आप पर भरोसा करे|
जवाव =मै इस क्षेत्र मे कई गाँवो मे लगभग 164 इण्डिया मार्का नल लगवाए और यहा के किसानो की जब फसल सूख रही थी तब मैने अपने खर्चे पर विजली के ट्रांसफार्मर ठीक करवा के दिए जिनसे किसानो की फसल सूखने से बच सकी|
सवाल =आप अगर जीत जाते है|तो आप अपना वोट जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को किस आधार पर देगे|
जवाव =हमारे क्षेत्र की जो सड़के ख़राब पड़ी है| उनको वनवाना,किसानो के लिए हर गाँव मे पानी की व्यवस्था,नकल विहीन स्कूलो की स्थापना, आदि बहुत सी जो जिला पंचायत के अंतर्गत आती है| उन सभी योजनाओ को जनता को लाभ पहुँचाना|

[adrotate banner="2"]