जनता की सुरक्षा के लिए सीओ सिटी वी के सिंह की पहल…………..

0
148

फर्रुखाबादः अपराधियों के बढ़ते ग्राफ पर शिकंजा कसने के लिए क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार सिंह ने अब कमर कस ली। उन्होंने जनता को अपने घर व माल की सुरक्षा के लिए पुलिस के सदैव तत्पर रहने की बात कही। सीओ सिटी ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एक अनूठा तरीका निकाला है। उन्होंने शहर क्षेत्र में जगह-जगह पम्पलेट चिपकवा दिये हैं। जिस पर जनता के लिए कुछ सुझाव दिये गये हैं।

[adrotate banner="3"]

जनता किसी भी समस्या की सूचना किसको दे इसलिए सम्बंधित चौकी के मोबाइल नम्बर भी डाले गये हैं। क्षेत्राधिकारी बी के सिंह ने उस पर लिखा है कि अगर आप अपने घर से बाहर जा रहे हैं तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिस पर सीओ सिटी बीके सिंह का मोबाइल नम्बर 9454401449 व शहर के सम्बंधित चौकियों के नम्बर भी डाले गये हैं। इसके अलावा फतेहगढ़ कोतवाली में  9454403321 मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

सीओ सिटी बी के सिंह ने चिपकाये गये पम्पलेटों में जनता को सुझाव दिया है कि अपनी दुकान रात में बंद करने के दौरान बाहर का बल्ब अवश्य जलायें। किरायेदार को पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही रखें। मोहल्ले में किसी संदिग्ध व्यक्ति के घूमने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

सीओ सिटी विनोद कुमार ने फोन पर जे एन आई प्रतिनिधि को बताया कि इस प्रयास से शहर में हो रहीं चोरी की बारदातों को काफी हद तक रोकने में कामयाबी मिलेगी।

[adrotate banner="2"]