जनता कहिन-7 क्या कहते है किराना बाजार और पल्ला, बजरिया के लोग

0
156

फर्रुखाबाद:  ज्यो ज्यो मतदान की तारीख करीब आ रही है, जनता का रुख कुछ कुछ साफ़ हो रहा है| ऐसा लगता है कि नेता जीत के मुगालते में है| भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच मुकाबले में एक फैक्टर शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा यानि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का भी है| किसका वोट और कितना वोट कम करेगा प्रसपा इसका सही सही आंकलन मिलने में अभी दो-तीन दिन का वक्त लगेगा| जनता कहिन के सातवे एपिसोड में आम जनता के साथ साथ कुछ राजनैतिक चेहरे भी नजर आयेंगे और उनकी बातो से कुछ आंकलन मिलेगा| जनता कहिन का अगला यानि 8वा एपिसोड कायमगंज, शमसाबाद इलाके से होगा जिसमे काफी तस्वीर साफ़ होगी कि मुख्य मुकाबला किन दो पार्टी के बीच होने वाला है|

[adrotate banner="3"]

क्या है जनता के मूड में और अपने नेता से क्या है उम्मीदे? वर्तमान सांसद मुकेश राजपूत को मिलेगा दुबारा मौका या फिर मनोज मार ले जायेंगे बाजी, सलमान खुर्शीद के फिर से सांसद बनने के कितने है चांस| शिवपाल की पार्टी प्रगतिशील गठबंधन का नगर फर्रुखाबाद में क्या है बोलबाला? सब जानिये आज के एपिडोस में- फर्रुखाबाद नगर कमें किराना बाजार, पल्ला और बजरिया इलाके की जनता क्या कहती है….

[adrotate banner="2"]