जनता कहिन-16 अब मतदाता खामोश नहीं रहा, अपनी बात डंके की चोट पर कहता है

0
110

फर्रुखाबाद: 2019 की लोकसभा चुनाव के लिए फर्रुखाबाद लोकसभा में 29 अप्रैल को वोट पड़ने है  और नेता हलकान है| इस बार मतदाता खूब बोल रहा है| उसने खामोश रहना बंद कर दिया है| उसे नेता के नाराज होने या नहीं होने से अब डर नहीं लगता क्योंकि वो जानता है कि अगर सबका साथ और सबका विकास वाले नारे की सरकार आई फिर सांसद किस काम का है|

[adrotate banner="3"]

अब नेता भी मनाने का काम न के बराबर कर रहा है उसे भी मालूम है कि जनता के दरवाजे गए नहीं कि खरी खोटी सुनने को मिलना तय है| 25-30 दिल्ली से आयातित समर्थक आजकल एक  के साथ चलकर भीड़ बढ़ाने और नारे लगाने का काम कर रहे है| सोशल मीडिया पर खूब राजनीती का खेला, खेला जा रहा है| जनता भी जानती है कि चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा चुनाव ख़त्म होने के बाद ख़त्म हो जायेगा| सलमान खुर्शीद का इलाका जो है| ये पब्लिक है …..

आज देखिये वो इलाका जो कभी उस्ताद का इलाका कहा जाता है वहां पर जनता का रुख क्या है?

[adrotate banner="2"]