जनता कहिन-10 क्या कहती है फर्रुखाबाद नगर क्षेत्र के पल्ला, मठिया देवी और रेलवे रोड की जनता

0
113

फर्रुखाबाद:  मतदान की तारीख करीब आ रही है, जनता का रुख कुछ कुछ साफ़ हो रहा है| नेता कपोल कल्पित जीत के मुल्ल्मे में टेड़ा हुआ जा रहा है| गली गली भटक रहा है| मंदिर मस्जिद गुरद्वारे सब जगह अर्जी भी लग रही है| मगर जनता की तह्सीर को भाप पाना भी आसान नहीं है| नेता और वोटर अपनी अपनी जगह दोनों सही है| नेता डाल-डाल है तो जनता पात पात| भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच मुकाबले में एक फैक्टर शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा यानि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का भी है| किसका वोट और कितना वोट कम करेगा प्रसपा इसका सही सही आंकलन मिलने में अभी दो-तीन दिन का वक्त लगेगा| जनता कहिन के दसवे एपिसोड में आम जनता का रुझान कुछ कुछ साफ नजर आने लगा है। अब मतदान में केवल 8 दिन बचे है। जनता कहिन का अगला यानि 11वा एपिसोड कमालगंज इलाके से होगा जिसमे काफी तस्वीर और साफ़ होगी कि मुख्य मुकाबला किन दो पार्टी के बीच होने वाला है| चूँकि ये मुस्लिम बाहुल्य इलाका है और मुस्लिम समुदाय का वोट गठबंधन और कांग्रेस दोनों में से किसे ज्यादा पसंद करेगा ये तय करेगा कि फर्रुखाबाद  राजनीती का ऊंट किस करवट बैठेगा?

[adrotate banner="3"]

वर्तमान सांसद मुकेश राजपूत को मिलेगा दुबारा मौका या फिर मनोज मार ले जायेंगे बाजी, सलमान खुर्शीद के फिर से सांसद बनने के कितने है चांस| शिवपाल की पार्टी प्रगतिशील गठबंधन का नगर फर्रुखाबाद में क्या है बोलबाला? सब जानिये आज के एपिडोस में- फर्रुखाबाद लोकसभा के फर्रुखाबाद नगर में रेलवे स्टेशन और पल्ला व मठिया देवी के आसपास रहने वाली जनता क्या कहती है….

[adrotate banner="2"]