जनता एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 17 की मौत

0
169

relरायबरेली : जिले के बछरावां रेलवे स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस (14266) का एक डिब्बा पटरी से उतरने के कारण दर्जनों लोग घायल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आला अधिकारी एक्टीडेंट रिलीफ ट्रेन के साथ मौके पर हैं।रेल विभाग ने अभी तक 17 लोगो के मरने की पुष्टि की है|

[adrotate banner="3"]

देहरादून से लखनऊ होते हुए वाराणसी जा रही जनता एक्सप्रेस ट्रेन बछरावां स्टेशन से जैसे ही बाहर निकली कुछ दूरी जाने पर उसका पहला डिब्डा पटरी से उतर गया। ट्रेन ने गति पकड़ ली थी, इसलिए पहला डिब्बा काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें बैठे यात्री बुरी तरह से चोटिल हैं। 17 लोगो के मौत की पुष्ठी की गयी है|
घायलों को बछरावां के प्राथमिक केंद्र में रखा गया है जबकि अन्य को रायबरेली तथा लखनऊ भेजा गया है। रेलवे की एक्टीडेंट रिलीफ ट्रेन में भी डाक्टर मामूली रूप से घायलों का इलाज कर रहे हैं। रेलवे की टीम ट्रैक को दुरूस्त करने में लगी है।

[adrotate banner="2"]