जनतन्त्र क्रांति मोर्चा ने सरबजीत की मौत को बताया कांग्रेस की विफलता

0
107

FARRUKHABAD : जनतन्त्र क्रांति मोर्चा के लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी पवन कुमार को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट बताते हुए सरबजीत की मौत का जिम्मेदार ठहराया।

[adrotate banner="3"]

bharonath[bannergarden id=”8″]

इस दौरान उन्होंने कहा कि देश का एक लाल और भारत ने पाकिस्तान को समर्पित कर दिया है, भारत न जाने हर वर्ष कितने लाल पाकिस्तान को कुर्बान कर देता है। भारत देश की रक्षा प्रणाली भ्रष्ट है तथा देश की कांग्रेस सरकार हर कदम पर विफल हो चुकी है। मंत्री अपने पद की गरिमा को संभालकर नहीं रख पा रहे हैं तथा अपना पद के विपरीत देश के सामने शर्मशार हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने पत्र के माध्यम से मांग की कि केन्द्रीय मत्रियों को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।  इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष भैरवनाथ त्रिवेदी, उत्तम कुमार मिश्र, संजीव कुमार मिश्रा, विकास गुप्ता, दुष्यंत सिंह, राजू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]