जंहा कुछ नही है वंहा आप भी ऊँगली …हो साहब

0
114

adm mnoj singhal dr rajvir singhफर्रुखाबाद: जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में चल रही अल्ट्रासाउंड मशीनों की जाँच में आज जाँच करने पंहुचे एडीएम से मौजूद डाक्टर ने कहा कि क्या साहब आप भी उसी को परेशान करने चले आते हो जहाँ ठीक है| उस जगह आप भी नही जाते जंहा गलत हो रहा है|
आवास विकास स्थित माडर्न हास्पिटल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन का अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अभिलेख चेक किये| उस दौरान मौके पर अल्ट्रासाउंड के भी अभिलेख चेक किये| कुछ अभिलेख चेक करने के दौरान पाया कि डाक्टर के हस्ताक्षर कई कागजो पर नही थे| डॉ एमए अंसारी ने मौके पर पंहुचने के बाद कहा कि वह नवाज अता करने गये थे| हस्ताक्षर बाद में करेगे| इस पर डाक्टर से अधिकारियो ने आँखे लाल की तो डाक्टर ने अधिकारियो से कहा कि हस्ताक्षर नही है तो क्या फांसी नही हो जाएगी| डॉ अंसारी ने जाँच करने पहुंचे अधिकारियो की निष्ठां पर सन्देश व्यक्त करते हुए कहा कि वंहा आप भी नही जाते जंहा वास्तव में गलत हो रहा है| जंहा कुछ नही उस जगह आप लोग भी उंगली ………..हो| फ़िलहाल अधिकारियो ने कागजातो को जमा करा लिया है|
एडीएम ने बताया की पूरे जनपद में अल्ट्रासाउंड मशीनों का निरीक्षण चल रहा है| सभी को कमियाँ ठीक करने को कहा गया है| जो मशीने ठीक ठीक नही है उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]