छोड़ो अपने सारे काम पहले करो मतदान

0
136

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा सामान्य निर्वाचन स्वीप के तहत बसन्त पंचमी पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पतंग स्लोगन प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमे छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया|
डीएम ने कहा कि स्कूल के बच्चों द्वारा स्वीप के अंतर्गत अच्छे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक इसी तरह सभी कॉलेजों में स्वीप के कार्यक्रम कराकर वोट करने हेतु आवाह्न करने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे इसी तरह अपने अभिभावकों और आस पास के जनसामान्य को जागरूक करें कि वह अपने मत की शक्ति को पहचाने और 20 फरवरी मतदान दिवस पर वोट देकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी को निभाये। मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मोली आदि रहीं|

[adrotate banner="3"]

 

 

[adrotate banner="2"]