‘छोटे मंत्री’ ने कहा ‘बड़े मंत्री’ पैसे लेकर ट्रांस्फर करते हैं

0
208

लखनऊ: जनता या नेता दोनों पारदर्शी बनना चाहते है| वैसे पारदर्शी होने का नाटक ज्यादा और हकीकत कम ही दिखाती है| जब हिस्से का माल दूसरा गटक जाए तो पारदर्शी बनने में ही सुर्खियाँ मिलती है| यूपी का खादी ग्राम उद्योग विभाग एक बार फिर विवाद की वजह से सुर्खियों में है। विभाग के कैबिनेट मंत्री राजाराम पाण्डेय के काम काज और विभागीय तबादलों पर सवाल उठाते हुए राज्य मंत्री रियाज़ अहमद ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है।

[adrotate banner="3"]

यह विभाग उस वक़्त भी विवाद में आ गया था, जब इसी विभाग से नियुक्त अध्यक्ष नटवर गोयल के करतूतों के चलते लाल बत्ती और पार्टी से बाहर करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री की यह जंग विभागीय काम-काज को लेकर है। इस विभाग के राज्य मंत्री रियाज़ अहमद ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। विभाग में कुछ ठीक नहीं हो रहा है और हाल में हुए तबादलों को लेकर शिकायती पत्र मुख्यमंत्री के दरबार में भेजी है। 18 पन्नों के पत्र में कई बातें उठाई गयी हैं।

[adrotate banner="2"]