छेड़छाड़ का आरोपी प्रधानाध्यापक भेजा जेल

0
107

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) प्राथिमक विद्यालय परमापुर के प्रधानाध्यापक अनंतराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। एसडीएम ने प्रधानाध्यापक को जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष संतप्रकाश पटेल ने बताया कि शिक्षक पर तीन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। छात्राओं को कलमबंद बयान के लिए कोर्ट में पेश किया। छात्राएं सही ढंग से बयान नहीं दे पाई। इस कारण आरोपी प्रधानाध्यापक का शांतिभंग में चालान किया गया है। एसडीएम ने उसको जेल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई विवेचना में की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]