कांग्रेस उपाध्यक्ष ने संभाली सलमा की मीटिंग की कमान, फीके पड़े शमशेरखानी व खैरातीखां

0
92

फर्रुखाबाद:  पार्टी की ओर से औपचारिक समर्थन की घोषणा के बाद रविवार देर रात्रि छावनी में संपन्न चुनावी सभा में कांग्रेस नेता पहली बार मंच पर दिखे। कांग्रेस जिला-उपाध्यक्ष नफीस हुसैन ने कहा अन्य दो पूर्व अध्यक्षों का इतिहास आपको मालूम ही है। हमारा उम्मीदवार अन्य सभी उम्मीदवारों से बेहतर है। उन्होंने कहा कि सलाम बेगम की प्रष्ठभूमि साफ़ सुथरी है। इसलिए सलमा बेगम को जिताकर ही विकास संभव है।

[adrotate banner="3"]

चुनाव प्रचार अभियान में तेजी के साथ ही समर्थकों का जोश भी जुनून बनने लगा है। रविवार देर रात्रि मोहल्ला छावनी में संपन्न सलाम बेगम की चुनावी सभा ने इससे पहले हुई शमशेर खानी और खैराती खान मोहल्लों की सभाओं को फीका साबित कर दिया। गर्मी के कारण दम घुट रहा था। पसीने से कपडे तर बतर थे और मंच पर कोई नामी नेता नहीं था पर लोग बोलने वालो से मुखातिब थे। बीच- बीच में जिंदाबाद और चुनाव निशान रिक्शा की याद दिलाने वाले नारे भी लगत रहे थे । अनीस अहमद हों या अनस, महेताब हो या आकिल, मिन्ना खान हों या खुद हाजी अहमद अंसारी सभी ने एक ही अपील की कि इस बार हम अपना वोट बँटने न दें। इसका लोगों पर अच्छा असर भी पड़ा। सपा तो समर्थन पहले ही दे चुकी। कांग्रेस ने आज ही समर्थन घोषित किया था सो अजहर अंसारी, जिया अंसारी, गोधन लाल, जावेद अल्वी, हामिद अली, वाहिद अली आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]