छाबनी परिषद कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: अपनी विभिन्य मांगो को लेकर छाबनी परिषद के कर्मचरियों ने कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया| काफी देर तक चले हंगामे के बाद आखिर ईओ ने समझाकर मामले को रफा-दफा कराया|
फतेहगढ़ में कैंट परिसर  में बने छाबनी परिषद कार्यालय के बाहर सफाई कर्मी आदि एकत्रित हुए| उन्होंने कहा की उनके वेतन कर्मियों को एरियर भुगतान नही किया रहा है| इसके साथ ही छाबनी  परिषद के कर्मियों की एक बैठक तीन महीने में बुलायी जाये जिससे वह अपनी समस्याओं को रख सके| इसके साथ कुछ कर्मचारियों ने पेशन से सम्बन्धित समस्या बतायी|
छाबनी परिषद के सामने हंगामा होने की खबर पर अधिशाषी अधिकारी यशपाल सिंह मौके पर पंहुचे उन्होंने जल्द सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ| सुखलाल, मलखान, रीना, रामभरोसे आदि रहे|