छापेमारी के विरोध में लिंजीगंज बाजार बंद

0
131

फर्रुखाबाद:बीते दिन एसडीएम सदर के द्वारा लिंजीगंज बाजार में पाॅलीथीन बंद कराने को लेकर छापेमारी की थी|तीन व्यापरियों की दुकानों से पाॅलीथीन बरामद भी हुई थी| जिसके बाद उन पर जुर्माना किया गया था| शनिवार को आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद रखने की घोषणा कर दी|
उपजिलाधिकारी सदर निशांत कुमार ने अपने कर्मीयो के साथ लिंजीगंज बाजार में पाॅलीथीन रोक के चलते शासन के निर्देश पर छापेमारी की थी| जंहा तीन व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही भी की| लेकिन उन्होंने मौके पर जुर्माना अदा नही किया| शनिवार को सुबह से व्यापारियों ने बाजार बंद करने की घोषणा कर दी|
लिंजीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने बताया कि छापेमारी के विरोध में नही बल्कि एसडीएम के साथ आये कर्मियों के द्वारा किसी भी दुकान में बिना व्यापारी की अनुमति लिये प्रवेश करना और उसके बाद उससे अशोभनीय भाषा का प्रयोग करना व्यापारी के सम्मान में ठेस पंहुचाना है| इसका विरोध किया जा रहा है|
उपजिलाधिकारी ने जेएनआई को बताया कि किसी भी कर्मी ने अभद्रता नही की| दुकानों से पाॅलीथीन बरामद भी हुई उसी पर कार्यवाही की गयी| छापेमारी शासन के निर्देश पर थी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]