छात्र संघ चुनाव कराने का होगा प्रयास: ब्रजेश यादव

0
123

SP SUNIL YADAV फर्रुखाबाद: सपा कार्यकर्ताओ की नब्ज टटोलने के लिए आये युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने कहा है की पार्टी छात्र संघ चुनाव कराने के लिए प्रयासरत है| जिन जनपदों मरे चुनाव नही हो पा रहे है उनमे चुनाव कराने का प्रयास किया जायेगा|
ब्रजेश यादव ने आज आवास विकास कालोनी स्थित सपा कार्यालय में पार्टी के नये व पुराने कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पंहुचने की बात कही और कहा की पार्टी छात्र राजनीति के लिए प्रयासरत है जिसमे छात्र संघ चुनाव की ओर विशेष घ्यान दिया जायेगा| उन्होंने कहा की पार्टी से जुड़ने के लिए कालेजो में कैम्प लगाकर छात्रों को जागरूक किया जायेगा| श्री यादव ने पार्टी में विभिन्य युवा संगठनो समाजवादी युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, मुलायम सिंह यूथ व्रिगेड, सपा छात्र सभा में पदों के लिए आवेदन भी लिए| कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की उपलब्धियो को ग्रामीणो तक पहुंचाने की हिदायत दी।
सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा की पार्टी में अब चापलूसों की जरूरत नही है| वही उन्होंने पुष्पेन्द्र यादव को मीडिया प्रभारी घोषित कर दिया। नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा वह संगठन को मजबूत करने का पूरा प्रयास करेगे|
इस दौरान महामंत्री मुन्ना यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, रजत क्रातिकारी, पुष्पेन्द्र यादव मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]