छात्र शहीद संकल्प दिवस पर किया शहादत को याद

0
264

abhishekफर्रुखाबाद: शहर के किराना बाजार में स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित छात्र शहीद संकल्प दिवस समारोह का आयोजन किया गया| जिसमे शहीद अनिल कुमार दीक्षित व शिवकुमार चतुर्वेदी की शहादत को याद किया गया|

[adrotate banner="3"]

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत कहा जिस समय दोनों छात्र अनिल व् शिवकुमार शहीद हुये थे उस समय वह इस आन्दोलन का नेतृत्व कर रही थी| पुलिस अपने आचरण को सुधारे| उत्तर प्रदेश पुलिस कि शैली ठीक ना होने से इस तरह की घटना होती है| कार्यक्रम में सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि शहीद छात्रों बने अपनी जान की बाजी देकर जनपद का नाम रोशन कर दिया| युवा अपने अच्छे आचरण से ही एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकता है|

कार्यक्रम की अध्यक्षता दिवाकर नंद दुबे ने की| इसके साथ ही डॉ० रामकृष्ण राजपूत, दिनेश मिश्रा, दीपक द्विवेदी, डॉ० कृष्ण कान्त अक्षर, संजय गर्ग शिवम् दुबे, डॉ० धर्मेन्द्र, सौरभ भदौरिया, अंकित शाक्य, डॉ० गायत्री मिश्रा संजय यादव आदि लोग मौजूद रहे|
.

[adrotate banner="2"]