छात्र की हत्या कर शव गंगा किनारे फेंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) सुबह खेत में गेंहू काटने के लिए गये छात्र की हत्या कर शव गंगा के किनारे फेंक दिया गया| पुलिस ने मौके पर जाँच पड़ताल की| मृतक की पीठ पर कई गम्भीर चोटों के निशान भी मिले है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुडरी खेडा निवासी कमलेश राजपूत का 15 वर्षीय पिंटू कक्षा 9 का छात्र था| शुक्रवार को वह गंगा के पार अपनें खेतों में कटाई के लिए गया था| लेकिन दोपहर तक लौट के घर नही आया| जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की| उसी दौरान दोपहर लगभग 2 बजे उसका शव गाँव के ही निकट गंगा के किनारे पड़ा मिला| उसके कपड़े दूसरी जगह पड़े थे| पीढ पर जलने जैसे निशान थे| घटना के बड्स मृतक की माँ सुनीता आदि परिजन मौके पर आ गये|
सीओ सिटी रामलखन सरोज,कोतवाल अजय नारायण सिंह, उपनिरीक्षक लाल सिंह मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की|प्रभारी निरीक्षक ने बताया की अभी मौत का कारण क्या है यह पोस्टमार्टम में ही पता चलेगा| जाँच की जा रही है| सीओ ने बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|