छात्रा से बदसलूकी पर बैंक में कुर्सियां चलीं

0
97

फर्रुखाबाद, कायमगंज बैंक आफ इण्डिया शाखा में शुक्रवार को ग्राहक व बैंक कर्मी के बीच मारपीट के बाद अचानक कुर्सियां चलने से अफरातफरी मच गयी। इस दौरान कुरुक्षेत्र बनी बैंक शाखा में चारों ओर बिखरा हुआ सामान व फर्नीचर नजर आ  रहा था।

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार को कायमगंज के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में एक छात्रा ज्योति अपनी मां ममता मिश्रा के साथ पासबुक में रुपये चढ़वाने गयी थी। बैंक में धनराशि कम अंकित किये जाने की शिकायत पर बैंक कर्मी अजय शुक्ला ने छात्रा को झिड़क दिया।  इस पर ज्योति के पिता दिनेश मिश्रा की अजय शुक्ला से कहा सुनी होने लगी। बातों बातों में मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते बैंक में कुर्सियां चलेने लगीं और बैंक में भगदड़ मच गयी। घबराये ग्राहकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर दिनेश मिश्रा निवासी पृथ्वी दरवाजा और अजय कुमार शुक्ला पुत्र अमरनाथ शुक्ला निवासी नाला मच्छरट्टा ने एक दूसरे के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।

[adrotate banner="2"]