छात्रा से छेड़छाड़ में दूधिए के सिर पर बनाया चौराहा

0
133

chedchaad1फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गुतासी निवासी एक छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे दूधिए को परिजनों ने पकड़ लिए उसकी जमकर खातिरदारी की गयी बाद में उसके सिर पर चौराहा बना दिया| पुलिस मौके पर पंहुची|

[adrotate banner="3"]

मोहल्ला हाथा मिंटू खां निवासी आरोपी दुधिआ और उसके साथी गुतासी और पास पड़ोस के गांव में दूध लेने जाते हैं।आरोपी इससे पूर्व भी कई बार छात्रा व उसकी सहेलियों के साथ छेड़छाड़ कर चूका है| बीते दो दिन पूर्व साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को पत्र दिया गया। जिसकी शिकायत छात्रा ने परिजनों से की थी। गांव वालो ने दूधिए को धमकी दी लेकिन वह नही माना और उसने रविवारक को छेड़छाड़ कर दी| जिस पर परिजनों ने उसको जमकर पीटा और बाद में उसके सिर पर चौराहा बना दिया|

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देने को कहा लेकिन बाद में परिजनों से मांफी मांगने पर उसे पुलिस ने छोड़ दिया| थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया प्रकरण की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="2"]