छात्रा से गैंगरेप मामला- अदालत में लड़की के बयान दर्ज

0
103

rapeफर्रुखाबाद : फतेहगढ़ में बीते दिनों हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित छात्रा का पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने जेल में बंद मुख्य आरोपी की बहन व उसके दो दोस्तों के नामों का खुलासा किया है।

[adrotate banner="3"]

पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित छात्रा का न्यायालय में बयान दर्ज कराया। सूत्रों के अनुसार अदालत में दिए बयान के अनुसार छात्रा ने जेल में बंद मुख्य आरोपी मोहल्ला भूसा मंडी निवासी आमिर की बहन व उसके दो दोस्तों के नाम न्यायालय में बताये हैं। जो भूसा मंडी के ही रहने वाले हैं। छात्रा ने बताया कि आमिर की बहन उसकी सहेली है। वह ही उसे बहलाकर अपने घर ले गई थी। आमिर व उसके दो दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और तीसरा साथी दरवाजे की कुंडी बंद कर बाहर चला गया था। उसे सामने आने पर वह पहचान सकती है। छात्रा के बयान के आधार पर अब मुख्य आरोपी आमिर के दोस्तों पर भी शिकंजा कसना तय हो गया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

पुलिस अब बयान के आधार पर ही आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करेगी| सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 20 दिसंबर की रात दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मुख्य आरोपी आमिर व उसकी बहन के अलावा तीन अज्ञात साथियों को शामिल किया गया था। छात्रा के बयान पर ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

[adrotate banner="2"]