छात्रा को बदनीयती से खेत में दबोचने में चार फंसे

0
183

फर्रुखाबाद: विधालय जा रही छात्रा को जबरन खेत में दबोचने के साथ ही साथ शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी कक्षा 9 की छात्रा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे उसने कहा है कि वह अपने विधालय जा रहे थे| तभी उसके ही गाँव के एक युवक अजय ने ग्राम घारमपुर के एक खेत में बदनीयती से दबोच लिया| छात्रा के चीखने पर आरोपी मौके से फरार हो गया| छात्रा अपने विधालय चली गयी वापस आकर उसने अपनी माँ को घटना की जानकारी दी| जिसके बाद पीडिता की माँ उसे लेकर आरोपी के घर गयी|

छात्रा व उसकी माँ को देखते ही आरोपी अजय के साथ ही उसकी माँ, पिता सूरज, भाई विश्वनाथ आदि ने गाली-गलौज देकर जाँच से मारने की धमकी दी| घटना से आहत पीडिता ने पुलिस को तहरीर दी| तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="2"]