छात्रा की आपत्ति जनक वीडियो व फोटो बनाकर व्लैकमेल करनें में दो पर एफआईआर

0
128

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय छात्रा की आपत्ति जनक फोटो और वीडियो बना ब्लैकमेल करनें के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
पीड़िता के शहर के एक बड़े व्यापारी की पुत्री है| वह कादरी गेट पांचाल घाट मार्ग स्थित एक विद्यालय में कक्षा-8 की छात्रा है| छात्रा के पिता नें शहर कोतवाली में दर्ज करायी गयी एफआईआर में कहा है कि आरोपी पुलिस लाइन फतेहगढ़ निवासी युवराज गुप्ता व मोहित यादव ने उसकी पुत्री का किसी तरह से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए| जिससे वह उसे ब्लैकमेल कर 10 हजार ले चुके है और 50 हजार की और डिमांड कर रहे है| इसके साथ ही धमकी दे रहे है कि यदि पैसा नही दिया तो वीडियो व फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देंगे|
पुलिस नें दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 384 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है| जाँच घुमना चौकी इंचार्ज चन्द्र प्रकाश तिवारी लको दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]