फिर छात्रसंघ चुनाव को हवा दे गए एमएलसी

0
170

ASEEMफर्रुखाबाद: आगरा स्नातक क्षेत्र के एमएलसी डॉ आसीम यादव ने छात्रसंघ चुनाव को एक बार फिर से हवा दे दी है| उन्होंने रविवार को यहाँ कहा कि यदि कुछ छात्र अथवा छात्र संगठन मिलकर छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग करते हैं तो उनकी बात जरूर सुनी जाएगी और उन स्थानों पर चुनाव करवाए जाएंगे|

[adrotate banner="3"]

आगरा स्नातक क्षेत्र से एमएलसी बनने के बाद डॉ असीम यादव पहली बार रविवार को यहाँ पहुंचे| एमएलसी के प्रथम जनपद आगमन पर सपाइयों ने निरीक्षण भवन में उनका स्वागत किया| इस अवसर पर पत्रकार वार्ता के दौरान एमएलसी ने कहा कि यदि छात्र संगठन एकजुट होकर छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग करें तो चुनाव अवश्य होंगे| उन्होंने कहा कि इसके लिए छात्र उनको लखित रूप से भी दे सकते हैं| छात्रों की मांग को अवश्य पूरा करवाया जाएगा| सपा में चल रही गुटबाजी के सवाल पर कहा कि संगठन में कहीं कोई गुटबाजी नहीं है और जिन स्थानों पर है उसकी जानकारी नेताजी को है| गुटबाजी को बहुत जल्दी ही समाप्त कर दिया जाएगा| कई सथानों पर गुटबाजी को देखते हुए संगठन में फेरबदल भी किये गए हैं| उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं को गुटबाजी छोड़कर सरकार की जनहितकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करना चाहिए| सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास योजना के बारे में कहा की प्रत्येक व्यक्ति को प्रशिक्षण देकर उसको रोजगार मुहैया करवाया जाएगा| कौशल विकास के लिए 24 हजार केंद्र बनाए गए हैं| इस दौरान श्रम संविदा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतीश दीक्षित, सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, नदीम फारुखी, पुष्पेन्द्र यादव, सिराजुल आफाक ‘मुन्ना’, रजत क्रांतिकारी, अनिल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, बीना शर्मा व जयप्रकाश हलवाई मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]