छह दिसंबर को लेकर अलर्ट, सुरक्षा में लगाये गये 17 प्रशासनिक अफसर

0
165

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) छह दिसंबर को लेकर जिले में अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही किसी भी अप्रिय घटना पर नजर रखने के लिए 17 अफसरों के कंधों पर जिम्मेदारी होगी| जिले को कई जोंन में बांटा गया है| सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगाह रखने की हिदायत दी गयी है|  कोई भी व्यक्ति अगर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ, थानेदार व चौकी प्रभारी से कहा गया है कि क्षेत्र में भ्रमण करने के साथ ही आलाधिकारियों को हालात की हर सूचना देंनें के भी निर्देश है|
प्रभारी जिलाधिकारी नें जारी किये आदेश में कहा है कि 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद ढहाये जाने को लेकर मुस्लिम समुदाय काला दिवस और हिन्दू समाज से जुड़े लोग शौर्य दिवस के रूप में मनाते है| जिसके चलते कोई अप्रिय घटना ना हो| इसके पुख्ता इंतजाम किये गये हैं|
प्रभारी डीएम नें आदेश में कहा है कि जनपद में एक सुपर जोंन और 3 जोंन बनाये गयें है| जिसमें कायमगंज, सदर और अमृतपुर जोंन शामिल हैं| इसके साथ ही फतेहगढ़, फर्रुखाबाद , मऊदरवाजा, नवाबगंज, कायमगंज, कमालगंज, कंपिल, शमसाबाद, मेरापुर, मोहम्मदाबाद, जहानगंज, राजेपुर सहित 13 जोनल मजिस्ट्रेट की डियूटी लगायें गये है| अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है| जो सभी का नेतृत्व करेंगे| स्टेटीक मजिस्ट्रेटो को सख्त निर्देश है कि वह अपवाह पर नजर रखे कोई अफवाह फैलती है तो उसका तत्काल खंडन करें|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]