फर्रुखाबाद, : फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली में लेंटर पड़ते समय छत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
[adrotate banner="3"]
जनपद हरदोई की शहर कोतवाली के मोहल्ला अब्दुल पुरवा निवासी मजदूर रामआसरे परिवार समेत फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना में किराये पर रहता था। रामआसरे की पत्नी मंजू ने सोमवार को फतेहगढ़ कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पति मोहल्ला ग्वालटोली निवासी सीटू यादव के यहां मजदूरी करने गये थे। काम करते समय अचानक छत से नीचे गिरकर घायल हो गये। उन्हें नर्सिगहोम ले जाया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि मंजू ने सीटू यादव के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। मंजू ने बताया कि सोमवार को उसके पति बड़ी बेटी पिंकी का रिश्ता तय करने को जाने वाले थे।
[adrotate banner="2"]


