छत से गिरकर बालक की गयी जान

0
156

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) पतंग उड़ाने के लिये छत पर गये बालक की नीचे गिरनें से हालत गंभीर हो गयी| परिजन उसे निजी चिकित्सालय लेकर पंहुचे जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजन शव लेकर घर चले गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
जनपद नोएडा के सेक्टर 62 निवासी सुनील कुमार का 10 साल का पुत्र कार्तिक अपनी मां मधु के साथ थाना कंपिल के ग्राम रुदायन निवासी नाना बांकेलाल के घर रक्षाबंधन पर आया था। शुक्रवार शाम रक्षाबंधन पर कार्तिक जब दोस्तों के साथ छत पर पतंग उड़ाने गये तो उसका पैर फिसलने से कार्तिक आंगन में गिर गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]