छज्जा गिरने से कई जख्मी

0
88

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) मकान का छज्जा गिरने से उसके ऊपर खड़े कई लोग गिरकर गम्भीर हो गये| उनका विभिन्य चिकित्सालयों में इलाज किया जा रहा है|
थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी राजेश वाथम के पुत्र प्रदीप का सोमबार रात तिलक चढना था| जिसकी तैयारी में सभी लोग लगे थे| घर खुशियों का माहौल था| तभी मकान के छज्जे पर खड़े कुछ लोग अचानक नीचे आ गिरे| जिसमे समिता, सपना, पुष्पेन्द्र, गीता, प्रिया, सोनू सहित अन्य कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये| जिन्हें उपचार हेतु विभिन्य अस्पतालों में भर्ती किया गया है|

[adrotate banner="3"]

अपनी लगी बुझाने के लिए पड़ोसी का मासूम बेटा जलाया
पिता से कुछ पैसे मागने पर जब ऊतर ना में मिला तो आक्रोशित थाना क्षेत्र के ग्राम देवधरपुर निवासी रावेन्द्र ने अपने ही झोपड़े में आग लगा दी| जिससे उसके साथ-साथ पड़ोसी की झोपड़ी में भी आग लग गयी| जिससे उसमे लेटा हुआ मासूम पुत्र बुरी तरह जल गया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने कार्यवाही नही तो परिजन अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया से मिले जिसके आदेश पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी करली है|

[adrotate banner="2"]