छज्जा गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल

0
90

accidentchajjaFARRUKHABAD: शहर क्षेत्र के लिंजीगंज स्थित ग्रामीण बैंक के पीछे अचानक छज्जा गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये। घायलों को प्राइवेट चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

रविवार दोपहर बाद लिंजीगंज निवासी संजय अपने परिवार के साथ घर पर थे। संजय की पत्नी रूबी अन्य परिजनों के साथ छत के छज्जे पर बैठी थीं। शाम तकरीबन चार बजे छज्जा भरभराकर गिर गया। जिससे 6 वर्षीय यश पुत्र विजय, 12 वर्षीय शिवानी पुत्र विमल, 12 वर्षीय तान्या पुत्री विनय गुप्ता, संजय की पत्नी सूबी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को आवास विकास के प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जहां यश की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया।

पुराने मकान में पानी रिसने से हुआ हादसा

शहर में न जाने कितने ऐसे आवास हैं जो अपनी अवधि पूरी कर चुके हैं लेकिन किसी भी तरह से नगर पालिका इनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। बीते दिनों से हो रही रिमझिम बारिश से मकान ढहना शुरू हो गया है। रिमझिम बारिश से पानी रिसाव की बजह से ही संजय के मकान के ढहने का यह हादसा हुआ।

[adrotate banner="2"]