छक्कूलाल बालगृह से किशोर फरार, लीपापोती

0
91

FARRUKHABAD : शहर के जसमई दरबाजा स्थित छक्कूलाल बालगृह से सोमवार को एक किशोर फरार हो गया। घटना के 36 घंटे बाद तक मामले में न तो पुलिस को कोई सूचना दी गयी है और न ही स्थानीय बाल कल्याण समिति को जानकारी दी गयी है। बालगृह के अधिकारी फरार किशोर का नाम तक बता पाने में असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि जनपद कन्नौज, औरैया एवं फर्रुखाबाद की बाल समितियों द्वारा आवारा एवं लावारिश बच्चों को रखने के लिए शहर के छक्कूलाल बालगृह का चयन किया गया था। परन्तु यहां पर अव्यवस्थाओं, अनियमितताओं और मनमानियों का खुला खेल चल रहा है। जिसका उदाहरण यह है कि सोमवार को एक किशोर इस बालगृह से सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर फरार हो गया। घटना के 36 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मऊदरवाजा श्रीकांत यादव एवं स्थानीय बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रो0 एम एच सिद्दीकी ने इस सम्बंध में अनभिज्ञता प्रकट की है। घटना के सम्बंध में छक्कूलाल बालगृह के संचालक डा0 ग्रीश राजपूत ने इस सम्बंध में पूछे जाने पर घटना की पुष्टि की परन्तु फरार किशोर का नाम बताने में असमर्थता प्रकट करते हुए कहा कि इसकी जानकारी बालगृह के अधीक्षक को होगी। परन्तु वह बालगृह अधीक्षक का फोन नम्बर तक नहीं बता सके।

[bannergarden id=”8″]

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आसामी मूल के मुस्तफा नाम के किशोर को कन्नौज बाल समिति ने छक्कूलाल बालगृह को सौंपा था। परन्तु सौंपे जाने के समय भी बालगृह की ओर से स्थानीय बाल कल्याण समिति को इसकी सूचना नहीं दी गयी। सूत्रों की मानें तो फरार किशोर का बालगृह अभिलेखों में पंजीकरण तक नहीं किया गया।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]