चौधरी चरण सिंह का जीवन गरीब, किसान और मजदूरों को रहा समर्पित

0
676

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) देश के पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की122 वीं जयंती सोमवार को सपा की ओर से मनायी गयी। सपा नेताओं नें उनके जीवन पर प्रकाश डाला|
अमृतपुर के ग्राम करनपुरदत्त में सपा द्वारा चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनायी| जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोंजन किया गया| जिसमे अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष डा.जितेन्द्र सिंह यादव नें कहा कि चौधरी साहब ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। उनकी बदौलत जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ और गरीबों को अधिकार मिला। किसानों के हित में उन्होंने 1954 में उत्तर प्रदेश भूमि संरक्षण कानून को पारित कराया। केंद्र सरकार में गृह मंत्री बने तो उन्होंने मंडल और अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना की।
जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह नें कहा कि चौधरी चरण सिंह नें 1979 में वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की स्थापना भी किया। उनका संपूर्ण जीवन गरीब, किसान और मजदूरों के हक के लिए रहा। सभी लोगों ने उनके पदचिन्हों पर चलकर समाजवादी आंदोलन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, डा. नवरंग सिंह यादव,जिला प्रवक्ता विवेक यादव, उदय प्रताप उर्फ भोला यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]