चोरो ने उड़ाई फौजी की बन्दूक

0
120

gunफर्रूखाबाद: मेरापुर: बीती रात मेरापुर थाना क्षेत्र से चोर सेवा निवृत फौजी के घर से लाइसेंसी बंदूक नगदी जेबरात उड़ा ले गये। वैसे पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। बन्दूक स्वामी के मुताबिक चोर बीती रात ग्राम पुनपालपुर निवासी सेवा निवृत फौजी जवाहर लाल लोधे राजपूत के घर मे घुस गये। और घर से नगदी, बंदूक, जेबरात निकाल ले गये। टूटी एक नालू लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक व टूटा बक्सा सुबह जूनियर हाईस्कूल के निकट पड़ा मिला।वहीँ दूसरी ओर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर एसएम जाफरी ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है।

[adrotate banner="3"]

जवाहर ने पुलिस को 86 हजार रूपये जेबरात के अलावा लाइसेंसी बंदूक व 50 कारतूस चोरी की जानकारी दी। जवाहर का कहना है कि वह बीती रात छत पर लेटे थे। उनकी बहन नीचे सो रही थी रात 11 बजें जब वह लेपटाप चलाने के लिये छत से नीचे पहुंचे। तब उन्हे चोरी का पता चला। वहीँ थानाध्यक्ष मेरापुर जाफरी ने बताया कि बंदूक की बट नाल से अलग पड़ी थी। यह सम्भव नही कि चोर कारतूस ले जाये और बंदूक को छोड़ जाये। जबाहर की घरेलू हालत देख कर यह कहा नही जा सकता कि घर में 86 हजार रूपये नगद रखे हो। उन्होने बताया कि मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]