चोरो की निगरानी के लिये लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोरी

0
134

DOG ASKARफर्रुखाबाद: घरो, दूकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में अक्सर लोग सीसीटीवी कैमरे इस लिये लगाते है की चोरो आदि से सुरक्षा या ये कहे की चोरी आदि की स्थित में पता चल सके की आखिर घटना करने वाला आखिर कौन था| लेकिन आधुनिक चोरो इससे भी एक कदम आगे निकल गये है| बीती रात चोरो ने कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के कमालगंज मार्ग पर बने एसबीएस पब्लिक स्कूल चोरो ने चोरी के दौरान अन्य सामान के साथ ही साथ स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोरी कर लिये| पुलिस जाँच में जुटी है|

[adrotate banner="3"]

विधालय के प्रबन्धक विवेक यादव ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है की बीती रात अज्ञात चोरो ने दीवार पर लगे कटीले तार काट कर विधालय में प्रवेश किया और कार्यालय की खिड़की काटकर उसमे रखे मानीटर, इंवर्टर, जरनेटर का ऑल्टीनेटर आदि सामान के साथ ही साथ स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिये | कार्यालय में मेज की दराज तोड़कर 9 हजार की नकदी भी चोरी की गयी| सूचना मिलने पर डॉग स्कोट व फिल्ड यूनिट की टीम ने पंहुचकर जाँच पड़ताल की|

कोतवाल अजीत सिंह ने बताया की घटना में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]