चोरों ने लाखों की नगदी व जेबर उड़ा किया नशापत्ती का इंतजाम

0
106

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के तिकोना चौकी के अन्तर्गत ग्राम चिलपुरा निवासी सोनू पुत्र छोटेलाल राठौर के घर चोरों ने लाखों की नगदी जेबर उड़ाकर अपनी नशा पत्ती का इंतजाम तो कर लिया।  पुलिस को फिर चौंका दिया। खबर लिखे जाने तक मामले की सूचना कोतवाली में नहीं पहुंची।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक सोनू राठौर मोहल्ले में ही परचून की दुकान करता है। दुकान तकरीबन रात 10 बजे तक खुली रहती है। बीती रात भी राजू ने नियत समय पर दुकान बंद कर खाना खाया और छत पर अपनी मां फूलमती व अन्य परिजनों के साथ सो गया। आधी रात के बाद चोरों ने मुख्य दरबाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में घुसकर बक्सा व सूटकेश के लॉक भी तोड़ दिये। लॉक तोड़ने के बाद उसमें रखे 30 हजार रुपये, दो अंगूठी, एक सोने की जंजीर के अलावा अन्य सोने चांदी के जेबर सहित लाखों का माल उड़ाकर पुलिस को एक और चुनौती दे डाली। फिलहाल कोतवाली में घटना के सम्बंध में तहरीर नहीं पहुंची।

[adrotate banner="2"]