शहर की घनी आबादी में चोरों का कमाल: उड़ाये लाखों के नगदी व जेबर

0
121

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया निहालचन्द्र निवासी युवक संदीप कुमार यादव पुत्र कैलाश सिंह यादव के घर बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। जहां से लाखों रुपये के जेबर व नगदी उड़ाकर बाहर से दरबाजा बंद करके फरार हो गये। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।

[adrotate banner="3"]

संदीप कुमार यादव ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर सो रहा था। पिता कैलाश सिंह आवश्यक काम से कहीं बाहर गये हुए थे। रात तकरीबन 12 बजे संदीप का पूरा परिवार सो गया। सुबह जब संदीप सोकर उठा तो दो कमरों का दरबाजा बाहर से बंद था। जैसे तैसे आवाज देकर दरबाजे खुलवाये तो देखा कि कमरों में रखे बक्से, अलमारी व सूटकेश इत्यादि टूटे पड़े हैं। चोरों ने 90 हजार रुपये के अलावा एटीएम व लाखों रुपये के जेबरात चोरी कर लिये। संदीप ने घर से निकलकर आस पास तलाश किया तो दो बक्से बगल के मोहल्ले में खुले पड़े मिले। एक बैग मोहल्ला मौलवीय बदन खां में पड़ा मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।

[adrotate banner="2"]