चोरों नें रेलवे कर्मी के घर से 13 लाख किये साफ

0
101

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) ग्रामीण के घर के ताले तोड़कर 13 लाख के नकदी जेबरात साफ कर दिये गये| मौके पर पंहुची पुलिस नें तफ्तीश की |

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर निवासी सुबोध सिंह अपनी पत्नी कुसुम राठौर घर पर बीती रात सो रहे थे| उनका पुत्र राहुल दिल्ली में रेलवे कैंटीन का मैनेजर है| चोरो घर में पीछे से दीवार के सहारे चढ़े और घर के ताले तोड़कर अलमारी और बक्से के ताले भी तोड़ दिये| सुबोध सिंह नें बताया कि चोर उनके घर से लगभग तीन लाख की नकदी और 10 लाख रूपये के जेबरात साफ कर गये और छत के पीछे धोती, चादर आदि बांधकर उतर गये| चोरों नें मुख्य द्वारा का ताला भी बंद कर दिया| सुबह जब कुसम राठौर उठी तो उन्होंने मुख्य द्वारा को बाहर से बंद पाया| जिसके बाद उन्होंने पति सुबोध को जानकारी दी| दम्पत्ति नें जब घर देखा तो चोरी की जानकारी हुई| सूचना मिलने पर एसएसआई मो. अकरम, फिल्ड यूनिट की टीम आदि मौके पर पंहुचे और जाँच की| एसएसआई नें बताया कि तहरीर मिलने पर जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]